150000 सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो AAI में फटाफट करें आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

खबर शेयर करें

 

Sarkari Naukri AAI Recruitment 2025: आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (AAI) में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए शानदार अवसर है. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

AAI Recruitment 2025: आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (AAI) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक अच्छा अवसर है. इसके लिए एएआई ने प्रोग्राम हेड, बायो-मैकेनिक्स, यंग प्रोफेशनल (जनरल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे एएआई की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसे भी पढ़े..  UGC Guidelines: प्रोफेसर,वाइस चांसलर बनने के बदल गए नियम, अब नहीं होगी इसकी जरूरत

 

एएआई के इस भर्ती के लिए जो कोई भी अप्लाई करने पर विचार कर रहे हैं, वे 31 जनवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 04 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं, तो दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

 

इन पदों पर होगी भर्तियां
प्रोग्राम हेड – 1 पद
बायो-मैकेनिक्स – 1 पद
यंग प्रोफेशनल (जनरल) – 1 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ – 1 पद
कुल पदों की संख्या: 4 पद

इसे भी पढ़े..  बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी भरमार, बस चाहिए आपके पास ये क्वालिफिकेशन, 135000 होगी सैलरी

 

एएआई में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
उम्मीदवार जो कोई भी एएआई के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य होंगे.

 

एएआई में आवेदन करने की आयुसीमा
प्रोग्राम हेड– अधिकतम 65 वर्ष
यंग प्रोफेशनल – अधिकतम 35 वर्ष
बायो-मैकेनिक्स – अधिकतम 40 वर्ष
एमटीएस – अधिकतम 35 वर्ष

 

सेलेक्शन होने पर मिलेगी सैलरी
प्रोग्राम हेड – 1,50,000 रुपये प्रतिमाह
बायो-मैकेनिक्स – 75,000 रुपये प्रतिमाह
यंग प्रोफेशनल (जनरल) – 50,000 रुपये प्रतिमाह
मल्टी-टास्किंग स्टाफ – 20,000 रुपये प्रतिमाह
यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
AAI Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
AAI Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने जारी किया आदेश

 

एएआई भर्ती के लिए अन्य जानकारी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को भारतीय तीरंदाजी संघ की आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध आवेदन फॉर्म को सही ढंग से भरकर और सभी सहायक डॉक्यूमेंट्स के साथ ईमेल आईडी recruitment.archery@gmail.com पर भेजना होगा. उम्मीदवार अपने आवेदन को अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025, शाम 05:00 बजे तक भेज दें, अन्यथा इसके बाद आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts