ग्राम प्रधान के पैर छूने के बहाने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,

खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पैर छूने के बाद ग्राम प्रधान पति पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई. जिस वक्त हमला हुआ उस दौरान गांव में दंगल और दौड़ प्रतियोगिता चल रही थी. ग्रामीणों ने हमला करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. मामले की जांच की जा रही है.

जिले के मौधा गांव में ग्राम प्रधान पति के द्वारा दौड़ और दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. इसी दरमियान गांव का ही रहने वाला एक युवक प्रधान पति के सम्मान में आकर उसके पैर छुए. युवक जैसे ही झुका उसके बाद उसने अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया. ताबड़तोड़ हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और फिर हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़े..  जमीन समतल करने के बहाने रिटायर्ड शिक्षक से ठगी:मेरठ से पकड़ा गया अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना, 71 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

मकर संक्रांति पर हुई दंगल और दौड़ प्रतियोगिता

मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मौधा ग्राम सभा में दंगल प्रतियोगिता दौड़ और कंबल वितरण का आयोजन किया गया था. यह आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरवार की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए ग्राम पंचायत के साथ ही आसपास के गांव के लोग भी दंगल प्रतियोगिता और दौड़ का लुफ्त उठाने के लिए पहुंचे हुए थे. इसी कार्यक्रम में पड़ोस के गांव सरसई का रहने वाला विकास चौहान भी पहुचा.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : कुनकुरी क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार हेतु 37 करोड़ 9 लाख रुपए की दी मंजूरी

पैर छुए और घोंप दिया चाकू

कार्यक्रम के दौरान ही उसने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरवार से आशीर्वाद लेने के लिए झुक कर पैर छूए. लेकिन इसी दरमियान उसने चाकू से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला कर दिया, जिससे उनके गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई. इस हमले से कार्यक्रम में आए हर कोई हैरान रह गया और भगदड़ की स्थिति भी हो गई. कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखलाते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

इसे भी पढ़े..  कोरबा में घर आए मेहमान की कार को लगाई आग:डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर-ब्रिगेड, गाड़ी जलकर राख, CCTV खंगाल रही पुलिस

बता दे की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरवार बंगाल के हावड़ा जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी है. उनका पूरा परिवार वही रहता है और वह त्योहारों के मौके पर गांव आते-जाते रहते हैं. इसी को लेकर वह मकर संक्रांति के पर्व पर ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया था.


खबर शेयर करें

Recent Posts

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश