सारंगढ़ अंचल के ग्राम रेड़ा के विष्णुमहायज्ञ में किया गया रामलला दर्शन कैलेंडर का वितरण

WhatsApp Image 2024-03-15 at 18.38.53_ae91e688
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 मार्च 2024/सारंगढ़ अंचल में विष्णुमहायज्ञ का आयोजन विगत कई दशकों से किया जा रहा है। 26 जनवरी को सारंगढ़ में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर के जाने माने संत दिवंगत रामदास मौनी बाबा के द्वारा 1970-80 के दशक में ग्राम रेड़ा में प्रारंभ किए गए विष्णु महायज्ञ का इस वर्ष प्रारंभ गुरूवार को कलश यात्रा से किया गया, वहीं स्थापना के बाद द्वितीय दिवस की सुबह स्थानीय यजमान जगन्नाथ वर्मा, लक्ष्मीनारायण और लालाराम यादव के साथ यज्ञ का पूजा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री देवराम यादव के द्वारा रामलला दर्शन के कैलेंडर का वितरण किया गया। आयोजक लाला यादव ने जिले के सभी भजन मंडली को भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम रेड़ा में 22 मार्च तक यह यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें रामदास मौनी बाबा के समय अखाड़ा के साधु-सन्यासी बड़ी संख्या में आकर प्राचीन गुरूकुल परंपरा अनुसार विष्णुमहायज्ञ करते थे।


खबर शेयर करें

Recent Posts