बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घर के बाहर मिली है

खबर शेयर करें

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घर के बाहर मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े..  पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

गंभीर हालत में महिला को रायपुर एम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं स्थानीय लोग सरकंडा पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई में देरी की बात कह रहे हैं.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : चिरमिरी के जगन्नाथ मंदिर का अद्वितीय डिज़ाइन और सुंदर वास्तुकला श्रद्धालुओं को करती है विशेष रूप से आकर्षित

 


खबर शेयर करें

Recent Posts