सोल्यूशन को ऊंची कीमत पर बच्चों को नशा करने के लिए बेचता था.पुलिस ने किया गिरफ्तार,

खबर शेयर करें

कवर्धा : नशे के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आरोपी ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया है. आरोपी अमर सायकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी ओमंग के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामला पिपरिया थाना के छोटे बाजार का है.

इसे भी पढ़े..  आज राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान जिले में 417 परीक्षा केंद्र दस हजार से अधिक देंगे परीक्षा

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमंग अमर सायकल स्टोर के नाम से एक दूकान का संचालन करता था. यहां वो साइकिल पंचर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोल्यूशन को ऊंची कीमत पर बच्चों को नशा करने के लिए बेचता था. यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है. सूचना पर पुलिस ने सुनियोजित योजना बनाई और एक व्यक्ति को आरोपी के पास ग्राहक बनाकर भेजा. जिसके बाद आरोपी को सोल्यूशन ट्यूब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़े..  बिलासपुर में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मार डाला:10 माह की बेटी को लेकर भागा पति, 24 घंटे बाद टमाटर मांगने गया पड़ोसी तब पता चला

आरोपी के कब्जे से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया गया है. आरोपी ने पुलिस, गवाहों और आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की धमकी भी दी. आरोपी ओमंग देवांगन के विरुद्ध धारा 126, 135(3) भा.दं.स. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.


खबर शेयर करें

Recent Posts