सिंघल क्रेशर पर मेहरबान है अफसर

20240302_154253
खबर शेयर करें

सारंगढ़।।गुडेली में वैसे तो 20 से अधिक क्रेशर संचालित है लेकिन सभी मे सिंघल क्रेशर की भूमिका बेहद संदेहास्पद है खनिज विभाग के अधिकारी हप्ते में दो से तीन बार गुडेली के औचक निरीक्षण में रहते है बावजूद एनएच से किनारे संचालित हो रहे सिंघल क्रेशर की जांच कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा नही पा रहे है देखा जाता है कि खनिज अधिकारी औचक निरीक्षण करने के दरमियान गुडेली के जायसवाल ढाबा में जलपान करते है और वहीं से महज 100 मीटर की दूरी में यह सिंघल क्रेशर संचालित हो रहा है और प्रबंधन के द्वारा बाहर से अवैध पत्थर लेकर अपना क्रेशर का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है हमारे सूत्र बताते है कि सिंघल क्रेशर से निकलने वाली गिट्टी की सभी गाड़ियां ओवरलोड होने के साथ साथ बगैर रॉयल्टी के परिवहन कराया जाता है सूत्र बता रहे है कि सिंघल क्रेशर से निकलने वाली अधिकांश गाड़ियां जिला मुख्यालय की ओर जाती है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है की आज प्रयन्त एक भी गाड़ी पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कार्रवाई करने का जहमत नही उठाया ।।

बहरहाल इस बात से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंघल क्रेशर पर जांच कार्रवाई होना मुमकिन ही नही नामुमकिन है ।।


खबर शेयर करें

Recent Posts