5 हजार किसान नहीं बैंच पायें धान 84559 किसानों ने 465671 एमटी धान का बिक्रय कियें

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । समर्थन मूल्य में धान खरीदी का कार्य इतिश्री हो चुकें हैं । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 86 है जहां पंजीकृत किसानों की संख्या 89551 वहीं अंतिम दिवस की स्थिति में 84559 कृषक ने धान विक्रय किया है । जिसमें लगभग 5000 किसान अपना धान का विक्रय उपार्जन केंद्रों में नहीं कर पाए । पंचायत चुनाव के चलते 27 – 28 और 29 जनवरी को धान खरीदी का कार्य नहीं के बराबर हुआ जिसके चलते धान विक्रय करने के लिए किसान धान खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंच पाए थे । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 84559 किसानों से 465671.32 एमटी धान खरीदी किया गया । लक्ष्य के विरुद्ध 89.91 % धान खरीदी हुई है । जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पंजीकृत किसानों में से 84559 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया गया अभी तक 94. 42 % कृषकों ने धान विक्रय किया है । जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने यह भी बताया कि – संग्रहण केंद्र का डीओ और टीओ 395922.00 एमटी रहा । जिसमें 261829.00 एमटी धान समिति का डीओ जारी किया जा चुका है , वहीं समिति का जारी टीओ 134093.00 एमटी जारी हो चुका है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  नगर पंचायतों में मतगणना के कारण 15 फरवरी को मदिरा दुकान रहेगा बंद नगरीय क्षेत्र बिलाईगढ़, बरमकेला, भटगांव, सरिया, सरसीवा, पवनी में आदेश लागू

Recent Posts