अपेक्स बैंक बरमकेला में किसानों की बढ़ी समस्या

Screenshot_20240320_172253_Gallery
खबर शेयर करें

>सारंगढ़ जिले के बरमकेला अपैक्स बैंक मे समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है जिससे क्षेत्र के किसान काफ़ी परेशान हैं, बताया जा रहा है कि बैंक प्रबंधन कि मनमानी के चलते किसानो को भुगतना पड़ रहा है  किसानो ने बताया कि बैंक प्रबंधन के द्वारा किसानो के लिए ना ही धुप मे बचने के लिए कोई छाँव किया है ना ही एटीएम कार्ड वितरण कर रहा है ना पीने हेतु पानी कि उचित व्यवस्था है ऐसे मे किसान धुप और प्यास दोनों से परेशान हैं ऐसे मे किसानो ने सारंगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू कि आने कि खबर मिलते ही सभी किसानो ने समस्या को लेकर कन्या छात्रावास के सामने कलेक्टर से मुलाक़ात किया और अपनी समस्या को रखा जिसमे कलेक्टर ने किसानो को आस्वस्थ किया कि जल्द ही समस्याओ का निराकरण होगा

– बहरहाल किसानों ने बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने अपेक्स बैंक में अपना खाता खोला है लेकिन यहां किसानों की सुविधा बढ़ने के बजाय और अधिक समस्या बढ़ती हुई दिख रही है इन सभी सहकारी समितियों से लगभग  हजारों किसानों ने अपेक्स बैंक में अपना खाता खोलकर बैंक से सुविधा मिलने के इंतजार में दिन गिन रहे हैं लेकिन किसानों को बैंक की ओर से कोई राहत नही मिल रही है।ऐसे मे बैंक मे रोज किसानो और बैंक कर्मियों मे झूमाझटकी हो रही है।


खबर शेयर करें

Recent Posts