जिपं क्षेत्र क्रमांक 9 में दो सौ युवाओं का भाजपा प्रवेश उपमुख्यमंत्री साव के समक्ष थामा भाजपा का दामन

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलते नजर आ रहा है । जिपं क्षेत्र क्रमांक 9 में लगभग 200 युवाओं ने भाजपा की रीति नीति एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवागंतुक युवाओं को भाजपा का भगवा पट्टा पहनाते हुए भाजपा पार्टी में स्वागत कियें । इन युवाओं में 35 साल पुराने वरिष्ठ कां . नेता रामेश्वर पटेल सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ भाजपा प्रवेश कियें इनके साथ ही साथ , जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के भाजपा प्रत्याशी संजय भूषण पांडे के पक्ष में प्रचार में जुड़ गए हैं ।

उक्त अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 9 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय भूषण पांडे , पूर्व विधायक जवाहर नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर , छाया विधायक श्रीमती शिव कुमारी सारधन चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी,भूलना मिश्रा, अरविंद हरीप्रिया , अमित अग्रवाल , सोनू छाबड़ा, पूर्णिमा मनहर, मनोज जायसवाल, निखिल केशरवानी, दुर्गा सिंह ठाकुर , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक साहू , राम कुमार थुरिया, साहेब राम साहू, अनुरोध पटेल , गणेश महाजन के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष बरत साहू, भरत जाटवर,भारत साहू , गोपेश रंजन द्विवेदी, चिंता राम साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार, नयन बेहार, सूरज गुप्ता के साथ सैंकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़े..  25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एक टाटा टिगोर कार को सरिया पुलिस द्वारा किया गया जप्त

उपमुख्यमंत्री अरुण राव अपने लक्षेदार उद्बोधन से मतदाताओं को आकर्षित करने में पूरी तरह सफल रहे वहीं तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा आमसभा खुशनुमा हो गया । अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, पूर्व की बोनस राशि के साथ ही साथ 31 सौ में भाजपा सरकार ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा है । भाजपा जो कहती है वह करती है 13 दिसंबर को महतारी वंदन योजना में मुख्यमंत्री साय ने हस्ताक्षर किए , वही दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव पर किसानों को 3100 धान खरीदने और पूर्व के बोनस को देने की घोषणा की , सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए अपील करने आया हूं । इनके अपील का अर्थ था कि – अगर आप अपने गांव में , क्षेत्र में विकास चाहते हो तो भाजपा प्रत्याशी को ज़िताओ , विकास का कार्य पैसे से होता है और पैसे के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बैठी हुई है और वहीं केंद्र सरकार में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार बैठी हुई है । वहां से ही राशि आएगी उन राशियों से ही विकास कार्य संभव है ‌। लबरा ला वोट देकर अपन के वोट ल खराब मत कर , 5 साल से झूठ बोलकर आपको कांग्रेस ने ठगा है तो ऐसे कांग्रेस सरकार को आप वोट मत देवें भाजपा प्रत्याशी को ही विजयी बनावें ।


खबर शेयर करें

Recent Posts