ट्रेक्टर चोरी का आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे कई और चोर पकड़ से है बाहर,
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा चोरी के बढते अपराधों पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली के स्टाफ द्वारा चोरी के प्रकरण अपक्रं 99/25 धारा 303 (2) 3 (5) बी.एन.एस.में कार्यवाही की गई। प्रकरण में 5 मार्च 25 को प्रार्थी नाना साहब पिता धोधो उर्फ बुधू साकिन उम्र 55 वर्ष सा छर्रा थाना सिटी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि – 4 मार्च 25 के रात्रि करीबन 1.30 बजे से 2 बजे कोई अज्ञात चोर द्वारा इसके घर के सामने गली में खड़े ट्रेक्टर कमांक सीजी 13 एव्ही 8035 मय ट्राली कमांक सीजी 13 एएच 4266 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
विदित हो कि – पतासाजी दौरान ग्राम पेन्डरवा व काटा हरदी नंदेली रोड में चोरों द्वारा उक्त ट्रेक्टर व अपनी मोटर सायकल क्र. सीजी 13 यू 7496 हीरो स्लेण्डर प्लस व सीजी 13 एक्यू 7165 होण्डा साईन को छोड़कर भाग गये । प्रार्थी के निशादेही में उक्त वाहन जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया एवं संदेही आरोपीयो की पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही राहुल दास पिता सुन्दर दास उम्र 19 वर्ष सा. पिण्डरी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ छ.ग से पूछ ताछ करने पर अपने साथी प्रिंस व अन्य के साथ जुर्म करना स्वीकार किया जिसे 21 मार्च 25 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । वही अभी मुख्य आरोपी फर्रार है इस प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक,सउनि मस्तराम कश्यप, प्रआर 59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, महिला आ. शंकुतला जायसवाल व समस्त थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।