बीज उत्सव में बिहान महिला सदस्यों ने 1 ही दिन में बनाया 59 हजार सीड बॉल सीड बॉल निर्माण में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने की सहभागिता

IMG-20260703-WA0030
खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ जिले के विभिन्न स्थानों में बिहान के महिला सदस्यों की टोली ने वृहद बीज उत्सव कार्यक्रम में सीड बाल तैयार किया। इसी सिलसिले में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ग्राम गोड़म पहुंचीं और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सीड बॉल निर्माण कार्य का अवलोकन की और सहभागी बनी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

इसे भी पढ़े..  घुसते ही ATM की डस्टबिन ढूंढते थे लुटेरे, झांकते ही लेते थे फैसला, लूट लिया जाए या छोड़ दिया जाए!

ग्राम गोड़म में महिला समूहों द्वारा 30 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में विभिन्न फलदार पौधों एवं अन्य उपयोगी वृक्षों के बीज शामिल किए गए हैं, जिन्हें वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर रोपित किया जाएगा।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत पवनी अंतर्गत संकुल संगठन की महिलाओं ने भी 15 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से एक ही दिन में कुल 59 हजार से अधिक सीड बॉल तैयार किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसे भी पढ़े..  खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश

इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि बीज उत्सव केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार करने और उन्हें वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर स्थापित करने की अपील की।


खबर शेयर करें

Recent Posts