मुख्यमंत्री साय से अभा रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की भेंट बड़े भजन रामनामी मेला के लिए दिया निमंत्रण

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की । प्रतिनिधि मंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं । इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर – चांपा, बलौदाबाजार भाटापारा एवं रायगढ़ जिले के रामनामी संप्रदाय से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सोनियाडीह में मितानिनों व दिव्यांगजनों का सम्मान

Recent Posts