प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक युवाओं को मिलेगा 5 हजार प्रतिमाह भत्ता एवं 6 हजार एक मुश्त सहायता

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । भारत सरकार द्वारा एक करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 प्रारंभ की गई है, जिसमें युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी माहौल व विविध व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा साथ ही 5 हजार रूपए प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता एवं 6 हजार रूपए एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी । प्रधानमंत्री इन्टर्न शिप योजना 2.0 के तहत पोर्टल पीएम इंटर्नशिप डॉट एमसीए डॉट जीओवी डॉट इन https:// pminternship.mca.gov.in/login/ पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। योजना तहत आईटीआई डिप्लोमा, डिग्री धारक, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में समाहित है राज्य की प्रगति बजट पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पत्रकार, महिला, व्यापारी, खिलाड़ी, कर्मचारी की प्रतिक्रिया

Recent Posts