सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून से 15 जुलाई तक हमारे जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर सभी ऐसे कुष्ठ रोगियों की हम पहचान कर रहे हैं जिनको प्राथमिक रूप से इलाज की आवश्यकता है और उनको हम एमडीटी का उपचार दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर धर्मेश साहू ने किया डाकमत सुविधा केंद्र का निरीक्षण

इस अभियान में हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सभी से चर्चा, परिचर्चा और प्रारंभिक लक्षणों का जो चिन्हांकन है वो कर रहे हैं। मेरा आप सभी से अपील है कि इसमें हम सहयोग करें और इन मरीजों को हम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में सहयोग करें। जागरूकता ही इस बीमारी को हटाने में सहयोग करेगी। मेरा आप सबसे अपील है कि इस अभियान में आप ज्यादा से ज्यादा जुड़े और हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में सहयोग करें।


खबर शेयर करें

Recent Posts