अप्रैल माह में ही गर्मी का दिखा असर , रहे गर्मी में लू से सावधान

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मौसम साफ होते ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है ।अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी असर दिखने लगा है , आलम यह है कि – सुबह 8 से ही तापमान के बढ़ने का सिल सिला शुरू हो गया है । दोपहर को तापमान 39 डिग्री तक पहुंच रहा है । इससे दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है । मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि – आने वाले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री को पारकर जाएगा । लोग धूप से बचने दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं । गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है , इससे विद्यार्थियों को धूप से बचाव किया जा रहा है । लेकिन दोपहर में जिस तरीके से धूप निकल रही है उससे आम लोगों का बचना भी जरूरी है । तेज धूप के कारण दोपहर में शहर के सड़कों पर लोगों की संख्या कम हो गई है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सभी सीएमओ को शहरों के सफाई, पेयजल और लाईट दुरूस्ती के निर्देश कलेक्टर ने जारी डीओ के आधार पर समितियों से धान उठाव करने के दिए निर्देश एसआईआर दावा आपत्ति अवधि कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश

Recent Posts