होली त्योहार के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च। जिले के संवेदनशील क्षेत्र व ग्रामों में वाहनो के साथ फ्लैग मार्च। अनुविभाग स्तर पर भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च। शांतिपूर्ण होली मनाने की गई अपील

खबर शेयर करें

जिले में 4 राजपत्रित अधिकारियों समेत 24 अतिरिक्त पेट्रोलिंग व 300 का पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किया गया है।

सारंगढ़,,,होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टोरेट से भारत माता चौक तक स्वीप कैंडल-मार्च का हुआ आयोजन

फ्लैग मार्च थाना सिटी कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के भारत माता चौक अन्य प्रमुख चौक चौराहों ,बाजार और संवेदनशील इलाकों से गुजरता हुआ निकला। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। शहरवासियों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे होली के पहले एक सकारात्मक कदम बताया।

जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए ।साथ ही होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइकिंग, डीजे के माध्यम से अशांति फैलाने या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े..  नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर हत्या करने के बाद जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए.

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। इसे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों व ग्रामों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां पूर्व में त्योहारों के दौरान विवाद की स्थिति बनी रहती है । अनुविभाग स्तर पर भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
एवं पैदल पेट्रोलिंग किया गया है।

इसे भी पढ़े..  बचपन से वर्दी का जुनून, NDA क्लियर नहीं हुआ तो बने पुलिस अफसर... रीवा IG महेंद्र सिंह सिकरवार से खास बातचीत

 


खबर शेयर करें

Recent Posts