प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबिरा अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालर का राष्ट्रीय मूल्यांकन किया जाना है।

खबर शेयर करें

lसारंगढ,,,,,NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता एश्योरेंस मानक), स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन किया जाना है । कलेक्टर डॉ संजय कुमार कन्नौजे ने जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने लगातार पिछले कुछ सालो से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं । डॉ आर एल सिदार जी खण्ड चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एवं जिला सलाहकार श्री कृष्ण पुरी गोस्वामी व श्री अरुन कुमार नायक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनकबीरा के निगरानी में स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालर का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ केएच गोपेश्वर सिंह एवं डॉ आशीष ठाकुर के द्वारा 7 अप्रैल 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालर का वर्चुअल जांच किया जाना है ।ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ साथ 12 सेवायों का मूल्यांकन किया जाना है मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच की जायेगी एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का वर्चुअल मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के द्वारा आम सालर में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सोना चांदी का भाव आज: नए साल से पहले बाजार में मंदी, आज सोने का भाव

Recent Posts