प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा में (HPV)एचपीवी टीकाकरण अभियान, 31 किशोरियों को सुरक्षा कवच

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़।छत्तीसगढ़ शासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) से किशोरियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा (PHC) में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य अमले ने सजगता दिखाते हुए 31 किशोरियों का सुरक्षित और सफल टीकाकरण किया।
​शिविर की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस टीके को लेकर जागरूकता देखी गई और बड़ी संख्या में किशोरियों के परिजन खुद उनके साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।​अभिभावकों की मौजूदगी ने बढ़ाया हौसला
​ लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा के अंतर्गत आने वाले गांवों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। शिविर में पहुंचीं सभी किशोरियों के माता-पिता और अभिभावक पूरे समय वहां मौजूद रहे।
​स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,मितानिन ने टीकाकरण से पहले उपस्थित परिजनों को समझाया कि टीका भविष्य में उनकी बेटियों को जानलेवा कैंसर से बचाएगा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अपनी बेटियों को सुरक्षित टीका लगवाया।

इसे भी पढ़े..  Balaghat News: बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

​क्या है एचपीवी (HPV) टीका और क्यों है जरूरी?
​स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक बेहद गंभीर कैंसर है,
​पीएचसी कनकबीरा के डॉक्टर के एस पटेल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री अरुण कुमार नायक, (RHO F) श्रीमती प्रमिला देवांगन, श्रीमती ऋतु रानी मनहर, (VCCH) श्री रोशन प्रसाद सिदार, आयुष्मान ऑपरेटर श्री भूपेंद सागर, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा के समस्त स्टाफ एवं एमटी (MT) और स्थानीय मितानिनों के आपसी समन्वय से यह शिविर पूरी तरह सफल रहा। टीका लगाने के बाद सभी बच्चियों को तय समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। सभी किशोरियां पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
​कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान को और गति देने की तैयारी की जा रही है, ताकि जिले की एक भी किशोरी इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रह जाए…


खबर शेयर करें

Recent Posts