जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार 2026 में खाद्य विभाग के द्वारा कुल 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित लाभ प्रदान किया गया

खबर शेयर करें

सारंगढ,,,,,माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, योजनाओं की समीक्षायें, विकास कार्यों में तेजी लाना तथा नागरिकों जनप्रतिनिधियों और संगठनों से सीधा संवाद करने हेतु जिले 01 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार 2026 अभियान चलाया गया जिसमें खाद्य विभाग जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नागरिकों द्वारा मांग प्रस्तुत किया जिसमें विकासखंड सारंगढ़ में 55 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 86 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं राशनकार्ड से 92 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। विकासखंड बरमकेला में 88 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 39 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 71 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 105 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 123 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया।

इसे भी पढ़े..  अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण हेतु 14 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित दुर्ग में प्रशिक्षण और रहना, खाना पूर्णतः निःशुल्क

इस प्रकार सुशासन तिहार 2026 में नागरिकों को खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड के संबंध में कुल 859 हितग्राहियों का लाभ प्रदान किया गया जिससे हितग्राही छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त प्रकट कर रहें है।

 


खबर शेयर करें

Recent Posts