सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

खबर शेयर करें

सारंगढ़ ,,,में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन को लेकर हल्की झूमाझपटी भी देखने को मिली।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र समुदाय के समर्थन में भी अपनी आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। इस बीच पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझपटी भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंततः प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें अजय बंजारे संजय दुबे सूरज तिवारी घनश्याम मनहर बिनोद भारद्वाज उमेश केशरवानी राधेश्याम जायसवाल नीतिश बंजारे, रवींद्र नंदे, रमेश खुंटे राकेश पटेल रामनाथ सिदार शुभम बाजपेयी अभिषेक शर्मा राजकमल अग्रवाल गोलू मितेंद्र यादव सहित सैकडों कांग्रेसियों की उपस्थिति रही ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सिर्फ पूजा के लिए नहीं है ये पौधा, 21 दिन में कमजोरी करे दूर, पीलिया का जड़ से इलाज, मूत्र रोग में भी कारगर!

Recent Posts