विकासखंड सारंगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़वन में पहला उप स्वास्थ्य केंद एन क्यू ए एस सर्टिफाइड संस्था बना उप स्वास्थ्य केंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर उलखर

खबर शेयर करें

सारंगढ,,,आयुष्मान आरोग्य मंदिर उलखर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्याकन में 88.24% के साथ 27 जुलाई 2026 को जारी परिणाम में NQAS सर्टिफाइड होकर ब्लाक सारंगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़वन में प्रथम उप स्वास्थ्य केंद सर्टिफाइड संस्था का गौरव हासिल किया | दिनांक 30 जून 2026 को स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नामित मूल्यांकनकर्ता द्वारा ऑनलाइन संस्था का 12 सेवाओ में मूल्यांकन किया गया , जिसमे स्वास्थ्य केंद्र में दी जानी वाली सभी सेवाओ के बारे में रिकॉर्ड निरीक्षण , इंटरव्यू, मरीजो से फीडबैक एवं अवलोकन किया गया जिसमे संस्था ने सफलता प्राप्त किया |
इस उपलब्धि में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर महोदया श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व तथा बीएमओ डॉक्टर आर.एल. सिदार की कार्यकुशलता रही। जिला नोडल अधिकारी श्री के.पी. गोस्वामी, ब्लॉक नोडल अधिकारी श्री सी.के. पटेल, अरुण कुमार नायक, बीपीएम श्री एन.एल. ईजारदार की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन एवं तैयारी किया गया।
वहीं डीपीएम श्री दीपक धारा, डैम श्री मनोज साहू, डीटीसी श्रीमती ममता बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का इस कार्य में सक्रिय भूमिका रही |
सेक्टर भेडवन के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ के एस पटेल सुपरवाइजर श्री डीपी रात्रे, ममता मैत्री, फार्मासिस्ट श्री के एल चंद्रा एवम श्री सखाराम निराला ,सीएचओ कुमारी कल्पना कुर्रे, श्रीमती प्रियंका सिदार, श्री संदीप साहू , कुमारी प्रिसिला लक्ष्मे, आरएचओ श्री हरि लाल जांगड़े, श्री आर एस खुराना, श्रीमती मंजू निराला, श्रीमती ललिता जांगड़े व सेक्टर के समस्त स्टाफ, क्षेत्र के एम टी व मितानिन का विशेष योगदान रहा।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  दुर्लभ पेड़! इसकी छाल, पत्तियां, जड़ सब औषधि, सांप काटने से लेकर कैंसर तक का इलाज, जानें सारे लाभ

Recent Posts