सेवा सेतु पोर्टल बना मददगार, डमरूधर को बेटी के शैक्षणिक कार्य के लिए तत्काल मिला जाति प्रमाण पत्र डिजिटल सुविधा से आसान हुई प्रक्रिया, बिना कार्यालय के चक्कर लगाए समय पर मिला प्रमाण पत्र
कहानी बदलाव की,सेवा संकल्प अभियान
सारंगढ़-बिलाईगढ़,। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में सेवा सेतु पोर्टल की सुविधा कुम्हारी, कोसीर निवासी श्री डमरूधर के लिए उस समय मददगार साबित हुई, जब उन्हें अपनी बेटी के शैक्षणिक कार्य के लिए जाति प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता थी। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और समय-सीमा के भीतर जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र पोर्टल पर उपलब्ध होने से डमरूधर को इसके लिए संबंधित कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े।
अपनी बेटी के शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश एवं छात्रवृत्ति संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक था। समय की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा डिजिटल माध्यम से दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात प्रमाण पत्र जारी कर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया, जिसे आवेदक ने ऑनलाइन प्राप्त किया।
सेवा सेतु की इस डिजिटल व्यवस्था ने न केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाया, बल्कि आवेदन की स्थिति की जानकारी और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई। इससे डमरूधर का समय और श्रम दोनों बचा और उनकी बेटी का शैक्षणिक कार्य भी समय पर पूरा हो सका।
डमरूधर ने बताया कि बेटी के जरूरी शैक्षणिक कार्य के लिए प्रमाण पत्र समय पर मिलना उनके लिए बड़ी राहत रही। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन से पूरी प्रक्रिया सरल रही और बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने शासन-प्रशासन की इस डिजिटल सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिली यह सुविधा डिजिटल गवर्नेंस के जरिए आम नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के अनुरूप ऐसी डिजिटल सेवाएं नागरिकों को समय पर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना