सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय बृहद स्वास्थय शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़म में संपन्न ———–
सारंगढ,,,,सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडम में श्रीमती पदमिनी भोई साहू कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाई गढ़ के निर्दशानुसार एवम डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ श्री दीपक धारा डी पी एम के निर्देशन में एवम डॉ आर एल सिदार खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़ व श्री नंदलाल इजारदार जी के कुशल मार्गदर्शन में श्री ओम प्रकाश कुर्रे नेतृत्व में जिला स्तरीय बृहद स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम दिनांक 18/9/2026 को किया गया तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 गर्भवती माताओं शिशु एवम महिलाओं की जांच एवम उपचार ,2 टीबी मुक्त भारत अभियान पर जांच उपचार एवम कु्ष्ठ की जांच उपचार 3 आयुष्मान कार्ड निर्माण के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया गया और तीन हितग्राही को आयुष्मान कार्ड वितरण मुुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़ के हांथ से किया गया । शिविर में सामान्य स्वास्थय की जांच और उपचार डॉ यशवंत स्वर्णकार आयुष चिकित्सा अधिकारी एवम डॉ जितेंद्र पटेल गोड म के द्वारा किया गया ।तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया । डॉ आर एल सिदार जी के द्वारा शिविर में आए दो आर्थो मरीजों की जांच उपचार किया गया । शिविर में संखस्पद टीबी मरीजों का शिविर में एक्सरे किया गया । शिविर में आयुष देशी चिकित्सा पद्धति से मरीजों का जांच उपचार किया गया । शिविर में बड़ी संख्या में लाभ प्राप्त किए । शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़म के सभी स्टाफ एवम सारंगढ़ के टीम का सहयोग रहा।