लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन अलर्ट, नदी-नालों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी।
सारंगढ समाचार हाइलाइटर
1लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में
2 प्रशासन अलर्ट, नदी-नालों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी।
3.कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, शाम 4 बजे जलस्तर 195.85 मीटर और 1,75,159.59 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज।
4.हीराकुंड जलाशय के 16 गेट खुले, 3,00,432 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा।
5.कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमले को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के दिए निर्देश।
6.सरिया क्षेत्र के 22 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामवार मुनादी कर ग्रामीणों को किया गया सतर्क।
7.बिलाईगढ़-भटगांव क्षेत्र में महानदी किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
8.तिमरलगा-बरमकेला मार्ग पर लात नाला पुल से आवागमन बाधित नहीं, कोटवारों के माध्यम से ग्रामीणों को नदी किनारे नहीं जाने की दी गई समझाइश :
9.जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं नगर पंचायत स्तर पर बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय।
10.जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष : 07788-299016, आपात सूचना के लिए पुलिस एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों के नंबर भी जारी।
11.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्यों में पूरी सतर्कता और निचले इलाकों में विशेष निगरानी के दिए निर्देश।
