सितंबर माह का राशन अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर माह के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ी कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त भंडारण और पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में राशन वितरण के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

सारंगढ़–बिलाईगढ़, । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा बढ़ाई गई है। शासन के निर्देशानुसार सितंबर माह के लिए जारी खाद्यान्न का वितरण अब 15 अक्टूबर 2026 तक तथा अक्टूबर माह के लिए जारी खाद्यान्न का वितरण 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

इसे भी पढ़े..  खेद है कि कुछ स्थानों में 8, 9 और 11 अक्टूबर की सुबह डेढ़ घंटा बिजली बंद रहेगी

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि राशन वितरण में पात्र हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन द्वारा बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ सभी संबंधित हितग्राहियों को मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े..  Veer Savarkar College: वीर सावरकर के नाम पर कहां बन रहा है कॉलेज, जिसको लेकर मचा है बवाल?

 


खबर शेयर करें

Recent Posts