डिप्टी कलेक्टर मधु गभेल कोरबा के लिए भारमुक्त

खबर शेयर करें

सारंगढ़–बिलाईगढ़, । राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु गभेल को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से भारमुक्त कर दिया गया है। वे अब अपनी नवीन पदस्थापना पर डिप्टी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा 30 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के 29 सितंबर 2026 के आदेश के तहत सुश्री मधु गभेल का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर कोरबा के पद पर किया गया है। शासन के आदेश के परिपालन में उन्हें 30 सितंबर को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से नवीन पदस्थापना स्थल कार्यालय कलेक्टर कोरबा के लिए भारमुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

इसे भी पढ़े..  कहानी बदलाव की : मातृत्व के दिनों में थमी मजदूरी, ‘सेवा संकल्प’ से मिला सहारा तो कमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान रेजा मजदूर कमला साहू को मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिले 20 हजार रुपए, नवजात की देखभाल और पोषण में मिली राहत

 


खबर शेयर करें

Recent Posts