प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
सारंगढ——सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर गए हुए हैं।उपाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि कई बार वो उत्तर प्रदेश में बने भव्य मंदिर श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए अयोध्या धाम जाना चाहते थे पर किसी कारणवस नही जा पा रहे थे।पर इस बार वे अपनी बड़ी बहन तथा उनके साथ उनके भांजे व परिवार साथ धार्मिक यात्रा पर निकल गए हैं।उन्होंने बताया कि अयोध्या में बने (श्रीराम जन्मभूमि) श्रीराम लला का भव्य मंदिर दुनिया का आठवां अजूबा है इस मंदिर की जो खूबसूरती है देखते ही बनती है,कई एकड़ में बने इस भव्य और विशाल श्रीराम मंदिर में हर दिन लाखो की भीड़ उमड़ती है।इस मंदिर को देखने के लिए कितनो भीड़ हो भगवान श्रीराम जी का दर्शन आप बहुत अच्छे रूप से कर सकते है,भीड़ को इतना अच्छा से व्यवस्था किया गया है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग,माता बहने,भाई सभी कोई भगवान के दर्शन सामने से कर सकते है।भगवान श्रीराम को देख कर मंत्र मुक्त हो जाएंगे।इस धार्मिक यात्रा में निकले तिवारी परिवार अयोध्या में बने भव्य श्रीराम लला मंदिर,श्री हनुमान गढ़ी,कनक मंदिर,सरयू नदी घाट, राजा दशरथ महल,बनारस के श्री काशी विश्वनाथ,भैरव मंदिर,मणिकर्णिका घाट सहित आसपास के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किये।
उद्देश्य व प्रार्थना: लंबे समय से रामलला के दर्शन की इच्छा पूर्ति के साथ-साथ सारंगढ़ के नागरिकों की सुख, शांति और क्षेत्र के विकास के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की गई।
