सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

IMG-20261120-WA0006
खबर शेयर करें

वार्डवासियों की उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  उमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 04 के प्रभारी संजय भूषण पाण्डेय ने वार्डवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड के नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित करना और उनके साथ मजबूत जुड़ाव बनाए रखना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

समारोह में नगर पालिका चुनाव प्रभारी  स्वप्निल स्वर्णकार, जिला भाजपा महामंत्री अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष निखिल बानी, मंडल महामंत्री राजा गुप्ता एवं रमेश तिवारी, पार्षद मयुरेश केसरवानी, श्रीमती संगीता ठाकुर, समाजसेवी अजय अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, हरिनाथ खुटे, पूर्व पार्षद समीर ठाकुर, संगीत ठाकुर एवं वीरेंद्र निराला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चिंगरीपाली मोहल्ले से मुन्ना गौटिया, नरेश, छोटू सहित कुशल नगर, सारथी मोहल्ला, देवांगन मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में आयोजकों ने सभी वार्डवासियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दीपावली मिलन समारोह ने वार्ड में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और जनसंपर्क की एक खूबसूरत मिसाल पेश की।


खबर शेयर करें

Recent Posts