छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ कुल 97.46 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को भेजा जेल ,आबकारी रायपुर की कार्यवाही By Admin December 2, 2024 खबर शेयर करें रायपुर ,आबकारी विभाग ने आज रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर हरियाणा शराब जब्त की है। हरियाणा की कुल 97.46 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के आधिपत्य से कुल 55.28 लीटर विदेशी शराब जिसमें हरियाणा में बेचने के लिये ले जाया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने शहर के फॉर्म हाउस और आरोपियों के घर से प्रीमियम ब्रांड की शराब जब्त की है। वहीं छत्तीसगढ़ बेचने के लिये प्रीमियम ब्रांड की लेबल लगी शराब जब्त की। अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव व्हिस्की जब्त की। जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देशी शराब मसाला जब्त की । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव और 6 पाव मसाला शराब, 5 बोतल, पांच हजार बियर जब्त कर केस दर्ज किया है। इन कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसे भी पढ़े.. रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोलाहल पूर्णतः प्रतिबंधित By Adminखबर शेयर करें Continue Reading Previous बेमेतरा : आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा “बिहानNext गर्म राख को खाली करते समय उसकी चपेट में आने से अशोक केंवट 39 साल की हुई मौत Related Posts छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ नारी शक्ति वंदन अधिनियम , ऐतिहासिक सुधार जो विपक्ष के राजनीतिक स्वार्थ के कारण पूरा न हुआ-नजमा अजीम By Admin April 22, 2026 छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ सारंगढ़ में बाइक रैली निकालकर महिलाओ ने दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 9667173333 पर मिसकॉल से कर सकते हैं समर्थन By Admin April 17, 2026 छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ ग्राम छर्रा में मनाया गया धूमधाम से अम्बेडकर जयंती समारोह By Admin April 14, 2026