बिलाईगढ़ बीईओ की मुश्किलें अब हुई शुरू
सारंगढ़। बिलाईगढ़ BEO के खिलाफ शिकायतकर्ता प्रदीप लहरे, प्रदेश अध्यक्ष छग. आम शिक्षक संवर्ग संघ एवं अन्य 1 के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है कि – मनोज कुमार साहू, शिक्षक शा.पूर्व मा. शाला पेण्ड्रावन विकास खण्ड बिलाईगढ़ में कार्यरत है जो कि- विगत वर्ष दिसंबर 2018 से सितम्बर 2024 तक विगत 5 वर्षो तक अनुपस्थित रहा । जिसका वेतन फर्जी रूप से आहरण किया गया है । बीईओ. एस. एन. साहू बिलाईगढ़ द्वारा एक फर्जी उपस्थिति रजिस्टर तैयार कर मनोज कुमार साहू शिक्षक को बचाने और इस प्रकरण को रिश्वत लेकर रफा – दफा करने में लगे हुए है । जिसकी जॉच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 19 सितंबर 24 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जिस में 26 जून 24 से19 सितंबर 24 तक अनुपस्थित पाया गया । इसके बाद बी.ई.ओ. बिलाईगढ़ को तत्काल वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया ।
विदित हो कि – उसके बाद भी बीईओ. बिलाईगढ़ संबंधित शिक्षक से मोटी रकम रिश्वत लेकर एक फर्जी उपस्थिति रजिस्टर बनाकर वेतन भुगतान कराया गया। इस मामले में अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर नोटिस जारी किया है जिसमे जवाब नोटिस प्राप्ति के 2 दिवस के भीतर अपना जवाब अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करे की बात कही और नियत तिथि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने या जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने की दशा में BEO के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावेगा । जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। अब देखना यह होगा कि – जाँच कब तक पूर्ण होंगी ? और आगे क्या कार्यवाही की जाती है यह देखने की बात है?