सुशासन के एक वर्ष पर समाज कल्याण विभाग ने UDID बनाने हेतु शिविर आयोजित
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सरकार गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ 14 दिसंबर 24 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र UDID हेतु प्रमाणीकरण एवं दिव्यांगजनों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए माह के दूसरे शनिवार सक्षम शनिवार की थीम पर जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा आंकलन शिविर का आयोजन किया गया । समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के समन्वय में आयोजित शिविर में सीएचएमओ डॉ एफआर निराला, सहायक संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, डीपीएम नंदलाल इजारदार , बीएमओ डॉ आर एल सिदार, डॉ बीपी साय, ent डॉ. अनूप अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रूपेंद्र साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डोलेश्वर पटेल, नेत्र स. अर्जुन बेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट चक्रधर पटेल, कैंप सहायक एमआर महेश की विशेष सहभागिता रही । शिविर में उपस्थित 136 दिव्यांग जनों में से 111 दिव्यांग जनों को UDID हेतु चिन्हित किया गया , साथ ही जरूरत मंद दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उचित परामर्श और औषधियों का वितरण किया गया । कुल पंजीयन 136 UDID चिन्हित 111 , दृष्टि बाधित 17,अस्थिबाधित48, मानसिक मंद 10 ,श्रवण बाधित 26, सिकिल सेल 4
सेरेब्रल पल्सी 6 का पंजीयन हुआ।