एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश – पटेल

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । डीईओ एलपी पटेल ने जिले के तीनों विकास खंडों के 18 प्रभारी प्राचार्य व व्याख्याताओं का जिनका बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा है ।तत्काल प्रभाव से एक वार्षिक वेतन वृद्धि (असंचायी प्रभाव) से रोकने का आदेश जारी कर लापर वाह शिक्षकों को कड़ा संदेश दियें है। डीईओ पटेल के इस कार्यवाही से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। डीईओ पटेल का यह कदम बच्चों के सुखद भविष्य से जुड़ा है । जारी आदेश के अनुसार सारंगढ़ विकासखंड के शाउ माध्यमिक विद्यालय मल्दा अ के प्रभारी प्राचार्य सहित दो व्याख्याताओं,शाउमा स्कूल कोसीर के प्रभारी प्राचार्य सहित तीन व्याख्याताओं , बरमकेला विकासखंड के शा उमा विद्यालय गौरडीह के प्रभारी प्राचार्य और एक व्याख्याता तथा बिलाईगढ़ विकासखंड के सेजेस सरसींवा के प्रभारी प्राचार्य सहित पांच व्याख्याताओं व शा.हा.स्कूल गोरबा , रामपुर के प्रभारी प्राचार्य सहित एक एक व्याख्याता का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है। डीईओ पटेल द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने साकारात्मक कदम उठा रहे हैं। अर्ध वार्षिक परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर करते हुए अलग अलग केंद्राध्यक्ष और मूल्यांकन केंद्र बनायें ताकि – बच्चों में वार्षिक परीक्षा के पूर्व अनुभव व आत्मविश्वास का संचार हो सके।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के यहां अवैध शराब पकड़ाई है।

Recent Posts