मोबाइल चोरी के आरोप में प्री मैट्रिक हास्टल के युवक की बेदम पिटाई

खबर शेयर करें

सारंगढ, बबिलाईगढ़ । बलौदाबाजार जिले के जपं कसडोल के अंतर्गत एवं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र सोनाखान में रविवार को प्री मैट्रिक अनु.ज.जा बालक छात्रावास में मोबाइल चोरी के आरोप लगाकर ग्राम कोर्राडीह निवासी युवक को बेदम मारपीट किया गया है ।जिसमें युवक की सिर फट गया और शरीर पर भी चोंट के निशान है । हास्टल अधीक्षक मिश्रा ने मामला को दबाने के उद्देश्य से अभी तक जिम्मेदार अधिकारी को नही बताया और सोनाखान पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज नही कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अनु.जनजाति प्री मेट्रिक छात्रावास सोनाखान है जहाँ बीते रविवार दिनाँक 15 दिसंबर 24 को मोबाईल चोरी किए हो कहकर कक्षा 10 के कुछ छात्रों ने कक्षा 9 वीं के एक छात्र को बुरी तरह से पीटा जिससे 9 वीं के छात्र की सर फट गया मामला को दबाने के प्रयास में छात्रावास अधीक्षक ने घायल बच्चे का ईलाज सोनाखान में स्थित सरकारी अस्पताल में न करा कर कहीं अन्यत्र कराया गया जबकि – हॉस्टल में छात्रों को मोबाईल रखने का परमिशन नहीं है ।

इसे भी पढ़े..  तिथि वृद्धि : नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं के प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 7 अक्टूबर तक आमंत्रित

विदित हो कि – छात्रावास अधीक्षक विश्वनाथ मिश्रा से संपर्क करने पर टालमटोल जवाब देते हुए बोला जो छापना है छाप दो और कलेक्टर को भी भेज दो बोला। उसने आगे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि – इस मामले में समझौता हो गया है । एसडीएम को जान कारी दे दिया गया है। इस सम्बंध में गिरौद एसडीएम रामरतन दुबे से घटना की जानकारी पुछने पर बताया गया की तहसीलदार को जाँच करने का निर्देश दिया हूँ वह जाकर जाँच करेंगे।


खबर शेयर करें

Recent Posts