प्रदीप सोलंकी निकला कोई और, युवती से की पहले दोस्त, फिर दिया धोखा, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस ने हिन्दू नाम बताकर युवती से दोस्ती कर 3 साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी मोहसिन को धार जिले के मनावर से गिरफ्तार किया है. साथ ही पीड़ित युवती की आरोपी सहेली को भी खरगोन से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मोहसिन ने पहचान छिपाकर आदिवासी युवती का यौन शोषण और ब्लैकमेल किया था. फिलहाल पुलिस ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शनिवार की शाम को खरगोन कोतवाली थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने लव जिहाद की पुलिस से शिकायत की थी.

इसे भी पढ़े..  खंडवा में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप, किसानों को हो रहा नुकसान

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया. आरोपी मोहसिन ने अपना नाम प्रदीप सोलंकी बताकर पीड़ित युवती से दोस्ती की थी. फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी पहचान छिपा कर पीड़िता का 3 साल से यौन शोषण कर रहा था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली टीआई बीएल मंडलौई ने बताया कि बेकरी में काम करने वाली 23 साल की आदिवासी युवती की शिकायत पर धार जिले के मनावर के रहने वाले आरोपी मोहसिन के केस दर्ज किया गया है. इस मामले में मोहसिन से मिलवाने वाली युवती की सहेली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. टीआई ने बताया की पीड़ित युवती ने बताया कि 3 साल पहले दोस्त सुनीता ने आरोपी से पहचान कराई थी. आरोपी ने अपना नाम प्रदीप सोलंकी बताया था. इसके बाद प्रदीप उसके किराए के मकान में आने-जाने लगा. फिर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक जबरदस्ती यौन शोषण किया. इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए.

इसे भी पढ़े..  होली त्योहार के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च। जिले के संवेदनशील क्षेत्र व ग्रामों में वाहनो के साथ फ्लैग मार्च। अनुविभाग स्तर पर भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च। शांतिपूर्ण होली मनाने की गई अपील

ये भी पढ़ें: Saurabh Sharma Case: रिश्तेदार के नाम पर जमीन, यहां छिपाई थी लाखों की कार, सौरभ शर्मा केस में फिर नया खुलासा

आरोपी ने अपनी पहचान जब मोहसिन बताई तो युवती घबरा गई. उसने मोहसिन से दूरी बनाए रखने की भरसक कोशिश की, लेकिन मोहसिन ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया. मोहसिन उससे बेकरी में कमाए हुए पैसे भी ले लेता था. पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है. युवती की शिकायत के मुताबिक उसकी सहेली सुनिता को भी सहयोगी आरोपी बनाया गया है. आरोपी मोहसिन का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े..  एक ईवीएम में अध्यक्ष और पार्षद के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे मतदाता

 

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts