नकली पनीर का जखीरा मिला . दो दिन में रायपुर में 6250 किलो नकली पनीर पकड़ाया

खबर शेयर करें

रायपुर.राजधानी रायपुर में ना जाने कितने घर में नकली पनीर बन रही होगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार दूसरे दिन नकली पनीर का जखीरा मिला है. दो दिन में रायपुर में 6250 किलो नकली पनीर पकड़ाया है. नए साल के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. टीम को आज एक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली पनीर मिला है.

इसे भी पढ़े..  विषम परिस्थिति से हिम्मत नहीं हारने के लिए प्रेरणास्रोत हैं न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल  ममता : मोहन नायक

रायपुर के मेटल पार्क उरला स्थित एस जे मिल्क प्रोडक्ट पनीर फैक्टरी  में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा. यहां जांच के दौरान 3,750 किलो पनीर जब्त किया है. वहीं फैक्ट्री को गंदगी और सर्टीफिकेट के अभाव संचालित किया जा रहा था. मौके पर से टीम ने सैंपल लेकर जा रही है. इसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि एस जे मिल्क प्रोडक्ट पनीर फै़क्टरी में खाद्य विभाग का छापा की कार्रवाई की गई है. 3,650 किलो मिलावटी पनीर ज़ब्त किया गया है. लगभग 2750 किलो पैकिंग पनीर के साथ 1000 किलो खुला पनीर जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 9,18,750 रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा 143 बोरी सॉलिड पाउडर जब्त किया गया है, जिसका वजन 3,575 किलों हैं और इसकी कीमत लगभग 12 लाख से ज्यादा है. सिर्फ सॉलिड मिल्क पाउडर से पनीर बनाया जा रहा है. न्यूट्रीशन वैल्यू सर्टिफिकेट और मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होना, अन हाइजीनिक कंडीशन, स्टॉक मेंटेनस रजिस्टर के साथ पेस्ट कंट्रोलर होने के आधार पर कार्रवाई जारी है. फिलहाल सैंपल लिया जा रहा है, सैंपल की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े..  युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वही शव को घसीटते हुए पास ही कुएं में फेंक दिया,,,

सौ.लल्लूराम.कॉम

खबर शेयर करें

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश

Recent Posts