नए साल के दिन रायपुर-बिलासपुर फोर लाइन के किनारे नाली में एक किशोरी का शव मिला,,

खबर शेयर करें

रायपुर के धरसीवा क्षेत्र से नए साल के दिन ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रायपुर-बिलासपुर फोर लाइन के किनारे नाली में एक किशोरी का शव मिला है, जिसकी उम्र महज 10-12 साल के बीच है. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के शव को कार से बाहर फेंका गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम के संस्था प्रभारी श्री ओमप्रकाश कुर्रे को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानीय किया गया

बता दें, राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर नए साल के उपलक्ष्म में 31 दिसंबर की रात कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. वहीं नए साल के पहले ही दिन किशोरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते साल भी धनेली में एक होटल के सामने, रोड किनारे तालाब में एक बच्ची का शव मिला था. फिलहाल रायपुर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.किशोरी की पहचान क्या है,उसकी मौत कैसे हुई, वह नाली तक कैसे पहुंची, उसके साथ तो कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई…. ऐसे कई सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं. असल तथ्य अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा  की मौत किन कारणों  से हुई है और मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.


खबर शेयर करें

Recent Posts