इस शहर में बैन हुआ ‘तंदूर’! अब खाने को नहीं मिलेगी तंदूरी रोटी, रोस्टेड चिकन के पड़ेंगे लाले
दुनिया में कई तरह के फूड आइटम्स अवेलेबल हैं. किसी को डीप फ्राइड खाना पसंद आता है. कोई उबला हुआ खाना खाता है तो किसी को रोस्टेड आइटम पसंद हैं. लेकिन शायद ही आपने कभी सुना होगा कि किसी जगह पर ख़ास तरह के खाने को बैन कर दिया गया है. लेकिन भोपाल में इन दिनों ऐसा हो रहा है. भोपाल नगर निगम के एक फैसले की वजह से शहरवासियों को अब तंदूरी आइटम से दुरी बनानी पड़ रही है.
नगर निगम ने होटल, रिजॉर्ट और रेस्त्रां संचालकों को साफ़ ऑर्डर दिया है कि अपने यहां के सरे तंदूरी किचन इक्विपमेंट्स जमा कर दें. निगम इसकी जब्ती कर रहा है. जब रेस्त्रां संचालक निगम के पास जुर्माना और शपथ पत्र दाखिल कर देंगे, तब इन आइटम्स को रिलीज किया जाएगा. इसकी ख़ास वजह निगम ने बताई है. शहर की हवा खराब हो रही है. ऐसे में भट्टी जलाने से इसकी क्वालिटी और खराब हो रही है. इसी कारण निगम ने तंदूरी आइटम्स बैन कर दिए हैं.
भट्टी जलाई तो खैर नहीं
आने वाले एक महीने तक शहर के लोगों को तंदूरी खाने से दूरी बनाने पड़ेगी. निगम ने साफ़ किया है कि सभी को तंदूरी खाने का सामान जमा करना होगा. इसके बाद जब जुर्माना भरा जाएगा और शपथ पत्र दिया जाएगा, तब इन सामानों को रिलीज किया जाएगा. निगम की ये कार्यवाई बीते दो महीने से चल रही है. इसे लेकर अभी तक 134 होटलों पर कार्यवाई की जा चुकी है. बाकियों को वॉर्निंग दी गई है. शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को सुधारने के लिए ये कार्यवाई की गई है.
हो रहा है विरोध
वहीं निगम के इस फैसले का नागरिक संगठनों ने विरोध किया है. संगठन का कहना है कि निगम के इस फैसले से छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है. सिर्फ छोटे होटलों पर कार्यवाई की जा रही है. बड़े रेस्त्रां की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. क्या सिर्फ छोटे रेस्त्रां के तंदूर की भट्टी प्रदूषण फैला रहे हैं. अगर हां, तो निगम का ये फैसला गलत है.