इस साल आएगी असली मौज, काम कम और छुट्टियां ज्यादा, ये लिस्ट देखकर बाग-बाग हो जाएगा दिल

खबर शेयर करें

2025 Holiday Calender: हम सभी साल 2025 में प्रवेश कर चुके हैं और यह जानकर आपको खुशी होगी कि आपको इस साल खूब छुट्टियां मिलने वाली है. वीकेंड के साथ नेश्नल हॉलीडे और त्योहार भी एक साथ आ रहे हैं. अगर आप इस साल ट्रिप प्लान करते हैं तो कई लोकेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं. हर महीने में ही आपको काफी छुट्टियां मिल सकती है. अगर सही योजना बनाई जाए, तो लंबे वीकेंड का फायदा उठाकर कोई ट्रिप या फैमिली टाइम के लिए समय निकाला जा सकता है. आइए कैलेंडर को देखकर जानते हैं कि आप कैसे प्लानिंग कर सकते हैं…

इसे भी पढ़े..  सारंगढ के जगदम्बा फन वर्ल्ड टिमरलगा में भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ सहित हुआ भव्य समापन समापन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल,हुआ भव्य स्वागत शंकर अग्रवाल बोले- कार्यकर्ता निर्माण ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

जनवरी महीने में आपको 4 दिन की छुट्टी मिल सकती है. 11 और 12 को वीकेंड के साथ 13 और 14 को त्योहार के लिए भी छुट्टी मिल रही है. 4 दिन के लिए आप दिल्ली के आसपास के लोकेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं. आप जयपुर, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन या किसी भी अच्छे लोकेशन को सर्च कर अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं. इसके अलावा आप मार्च में छुट्टी को पा सकते हैं. 13-14 को होली इसके बाद 15-16 यानी शनिवार और रविवार को आपका वीक ऑफ आएगा. इन 4 दिनों में भी आप खूब मस्ती कर सकते हैं. इसी महीने में 29-30 तारीख को वीक ऑफ होगा और 31 को ईद का जश्न. आप इन तीन दिन में भी खूब मस्ती कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े..  कॉलेज फीस भरने का था आखिरी दिन, घर से मिले 40000, फिर हार गया गेम, IIT इंदौर के स्टूडेंट के साथ हुआ क्या था

अप्रेल की बात करें तो 10 तारीख को महावीर जयंती है और इसका अगला दिन यानी 11 को शुक्रवार है जिसमें आप लीव अप्लाई कर सकते हैं, 12-13 को तो वीक ऑफ हो जाएगा तो और अगले दिन 14 को अंबेडकर जयंती की छुट्टी मिल जाएगी. इस हिसाब से आपको इस महीने 5 दिन की छुट्टी मिल जाएगी. इसके अलावा मई में 10-11 वीकेंड के बाद 12 को बुद्ध पुर्णिमा की छुट्टी मिल रही है. जून और जुलाई में लंबी छुट्टी की प्लानिंग नहीं हो सकती है. अगस्त में आपको 8 छुट्टियां मिल सकती है, जिसमें से आपको दो लीव लेनी पड़ेगी बाकी फेस्टिवल और वीकेंड से कवर हो जाएगा. अक्टूबर में आपको 12 छुट्टियां मिल सकती है. आप कैलेंडर को देखकर छुट्टियों के मजे ले सकते हैं.

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts