नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

खबर शेयर करें

बलौदाबाजार. में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. जिले  में सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है

इसे भी पढ़े..  बजट में सारंगढ़ जिला से सौतेला व्यवहार - विजय

जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर ने डबल केज व्हील वाहनों का सड़क में उपयोग पर लगाया प्रतिबंध : कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिए आदेश

रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है.


खबर शेयर करें

Recent Posts