जिपं सदस्य आरक्षण जारी होते ही जनता से आशीर्वाद मांगने उतरी – विभूति खूंटे

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 भेड़वन , पिंडरी , रेडा , उलखर क्षेत्र से अधिवक्ता श्रीमती विभूति हरिनाथ खूंटे ने दावेदारी ठोकी है । विगत वर्ष में जनपद सदस्य पद के जिम्मेदारी बखूबी से निभायी और लगातार क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में सफल रही । जिला निर्वाचन कार्यालय में कल जैसे ही अनुसूचित जाति महिला सीट के लिए क्षेत्र क्रमांक 6 आरक्षित हुआ वैसे ही बीडीसी श्रीमती विभूति हरिनाथ खूंटे ने डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 06 से अपनी दावेदारी पेश की और जनता से आशीर्वाद मांगा है । श्रीमती खूंटे पूर्व विधायक भैयाराम खूंटे की पुत्र वधू और भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे की धर्मपत्नी है । विभूति ने प्रेस को बताया कि – वें क्षेत्र की जनताओं से निवेदन की है कि – जिला पंचायत सदस्य चुनाव में आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा है , एक बार जिला पंचायत सदस्य चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर क्षेत्र का सेवा करने का मौका दीजिए ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का गजब कारनामा सामने आया है. उनकी लापरवाही से एक प्रेग्नेंट महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान पर बन आई.

Recent Posts