विजेपी प्रत्यासी के साथ डीईओ का वीडियो वायरल

IMG-20240320-WA0004
खबर शेयर करें

रायगढ़. नवगठित सारंगढ़ जिले में पदस्थ डीईओ का फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के सम्मान कार्यक्रम में डीईओ भी शामिल दिख रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस वीडियो के वायरल होने व सारंगढ़ जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया।

कुछ दिनों पूर्व शिक्षा विभाग में व्यापक फेरबदल हुआ है। इसमें बिलाईगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनमीर के प्राचार्य लक्ष्मीप्रसाद पटेल को सारंगढ़ जिले का डीईओ बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुका है। रविवार को सारंगढ़ के अघरिया सदन में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी नवगठित सारंगढ़ जिले में प्रचार प्रसार करने के साथ ही साथ रानीसागर क्षेत्र में स्थित अघरिया भवन सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सारंगढ़ डीईओ के पद पर पदस्थ डीईओ एलपी पटेल भी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम के वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के साथ डीईओ चर्चा करते हुए उनके साथ कार्यक्रम स्थल में घुम रहे हैं। साथ ही उनके समर्थकों से चर्चा कर रहे हैं। रविवार को देर शाम यह वीडियो पूरे नगर में वायरल हो गया। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच डीईओ के उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की बात को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। इस बात की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी तक भी पहुंचा, लेकिन इस मामले में सोमवार को शाम तक किसी का स्पष्ट रुख आश्वासन नही आया ।
प्रत्याशी के साथ डीईओ।

पूर्व में भी विवादों से घिरे रहे डीईओ

एलपी पटेल पूर्व में सारंगढ़ मल्टीपरपस स्कूल में प्राचार्य के रूप में रहे हैं। इस दौरान छात्रों से फीस के नाम पर मनमाना राशि वसूली करने के अलावा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था। साथ ही पॉक्सो एक्ट के मामले के तहत सारंगढ़ के शिक्षक कालोनी में कार्रवाई हुई थी जिसमें पूर्व में प्राचार्य रहे एलपी पटेल को निलंबित किया गया था। जिसके बाद छात्रों ने उक्त प्राचार्य को अन्य जिले के स्कूल में पदस्थापना करने की मांग की थी।

तीन दिनों से चल रहा था प्रदर्शन

एपलपी पटेल को सारंगढ़ डीईओ का प्रभार दिए जाने के आदेश होने के बाद से पूर्व छात्रों ने जहां कलेक्टर से लेकर शासन तक को पूर्व मामलों से अवगत कराते हुए अन्य जिले में पदस्थापना दिए जाने की मांग की है। तो वहीं पिछले कुछ दिनों से डीईओ को हटाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। हांलाकि आचरण संहिता लागू होने के बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया।


खबर शेयर करें

Recent Posts