महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत:सोनभद्र में ट्रेलर-बोलेरो की टक्कर, 6 लोग गंभीर,

खबर शेयर करें

हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की भी मौत हो गई। वहीं, रामकुमार, रामकुमार की मां, उनके दो बेटे, पिता, साढ़ू का बेटा योगी लाल, योगी लाल की पत्नी और बेटा घायल हो गए हैं। बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित एडिशनल एसपी सोनभद्र ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित बच गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  विदेशी युवती के हंगामे का कनेक्शन इंटरनेशनल सेक्स रैकेट से जुड़ गया है। फिलहाल युवती के साथ उसका वकील दोस्त पुलिस की रिमांड में है। कस्टडी में युवती ने बॉयल चिकन खाने की रिक्वेस्ट की, जिसके बाद उसे चिकन दिया गया

Recent Posts