भाजपा की आंधी में कांग्रेस का सुपड़ा साफ नगर चुनाव बाद ग्रामीण चुनाव में भी चला ओपी का जादू

खबर शेयर करें

सारंगढ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला के सरिया बरमकेला क्षेत्र से चार जिपं क्षेत्र में भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा कर लिया है । पूरे चुनाव में कांग्रेस की भूमिका पूरी तरह से शून्य नजर आयी । नगरीय निकाय के चुनाव में जहां कैबिनेट मंत्री चौधरी का जादू चला वहीं अब प्रथम चरण के चुनाव में चारों सीट की जीत के बाद ओपी का डंका बज रहा है। पूरे चुनाव में संगठन से तालमेल के साथ विकास का फैक्टर भी हावी रहा । ज्योति पटेल, जवाहर नायक और जगन्नाथ के राजनीतिक अनुभव का लाभ, भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से चुनाव में जीत का परचम लहराया । सारंगढ़ क्षेत्र क्रमांक 1 से सरिता मुरारी नायक 96 सौ मतों से, क्षेत्र क्रमांक 2 से अजय जवाहर नायक 731 मतों से , क्षेत्र क्रमांक 3 से अभिलाषा कैलाश नायक 6 हजार मतों से, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती सहोदरा सिंह सिदार चारों भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे द्वारा मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश बेमौसम बारिश से धान के नुकसान की रोकथाम हेतु पर्याप्त ढकने के निर्देश 20 मार्च को जल संगवारी महाभियान जल पखवाड़ा सप्ताह में बनाया जाएगा 10 हजार सोख्ता गड्ढा निर्मित भवन को हैंडओवर लेने कलेक्टर का स्वास्थ्य विभाग को निर्देश गर्मी के पहले पेयजल विहीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश

विदित हो कि – प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस जीत का खाता ही नहीं खोल पायी , चार सीट की बढ़त के साथ भाजपा मजबूत नजर आ रही है । पूरे चुनाव में ओपी चौधरी की सक्रियता सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भाजपा और ओपी चौधरी पर जनादेश ने भरोसा जताया है व भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया है। द्वितीय चरण के चुनाव अब बिलाईगढ़ विधानसभा में , तीसरा चरण का चुनाव सारंगढ़ में होना है । उक्त जीत का कहीं ना कहीं अगले चरण के चुनाव में गहरा प्रभाव पड़ेगा । जिसके चलते जिला पंचायत में अध्यक्ष आसंदी पर भाजपा के बैठने का आसार दिख रहा है । जिस सत्य को अब झूठलाया नहीं जा सकता ।


खबर शेयर करें

Recent Posts