मतदान की गोपनियता भंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक ने मतदान करने के दौरान ईवीएम की तस्वीर और वीडियो बना ली

image-1740038278725
खबर शेयर करें

रायगढ़ में मतदान की गोपनियता भंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक ने मतदान करने के दौरान ईवीएम की तस्वीर और वीडियो बना ली। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं ने अलग-अलग मतदान केन्द्रों में मतदान किया था। इस दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक-111 प्राथमिक शाला मिट्ठुमुड़ा कक्ष क्र. 3 में मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू ने मतदान करते हुए ईवीएम की फोटो वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को लगी, तो मतदान की गोपनीयता भंग करने को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही इस मामले में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि, शिकायत मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts