व्यपारी अभिषेक केशरवानी हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा……

20240322_174607
खबर शेयर करें

 

सारंगढ के व्यपारी अभिषेक केशरवानी हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा।

अवैध संबंध के कारण व्यापारी अभिषेक केशरवानी की हुई थी हत्या।

मासूका का बेटा निकला हत्यारा, अपनी मां को अभिषेक केशरवानी संग देख आरोपी ने खोया आपा।

अभिषेक केशरवानी को…… लगातार 6 चाकू मारकर आरोपी ने उतारा था मौत के घाट।

आरोपी निखिल बरेठ घटना को अंजाम देकर… कर्नाटक में छुपा था।

सारंगढ़ पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर…. किया मामले का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल।

कत्ल कर फरार हुये आरोपी को पकड़ने में सारंगढ़ पुलिस को मिली सफलता ”

दिनांक 15.03.2024 को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृत्तक अभिषेक केशरवानी निवासी सारंगढ़ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्त्या कर दिया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ निवासी निखिल बरेठ अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड़ स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने, पेठ में चाकू मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना कोतवाली, सरसीवा, भटगांव, कनकबीरा एव सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी के रूकने के संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसी दौरान आरोपी का लोकेशन बैगलुरू (कर्नाटक) में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल टीम गठित कर बैंगलूरू रवाना किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसकी मां का प्रेम संबध मृतक अभिषेक केशरवानी के साथ होने के सदेह पर गुस्से में आकर उसने अभिषेक केशरवानी का हत्या कर दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।


खबर शेयर करें

Recent Posts