तेज रफ्तार यात्री बस पलटी

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसींवा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टाटा बिलासपुर की यह घटना है , जहां चालक के द्वारा यात्री बस को तेज रफ्तार से चलाने के कारण बस अनबैलेंस होकर बस पलट गई । जिससे दर्जनों यात्री घायल हुए हैं और कुछ यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है । विदित हो कि – सारंगढ़ जिले के थाना सरसींवा क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस के पलट जाने से दर्जनों लोग घायल हो गए ।बस सरायपाली से सरसींवा की ओर आ रही थी , और टाटा बिलासपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई ।जिस दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए , जिसमें बच्चे भी शामिल है । 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है , जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां से उन घायलों को रेफर करने की तैयारी चल रही है । कुछ घायल यात्रियों का इलाज सरसींवा अस्पताल में चल रहा है । समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी की मौत होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  भाजपा की आंधी में कांग्रेस का सुपड़ा साफ नगर चुनाव बाद ग्रामीण चुनाव में भी चला ओपी का जादू

Recent Posts

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश