स्व अनंत जांगडे के दशगात्र में शामिल हुई विधायक

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । सारंगढ़ में स्व० अंनत राम जांगड़े जी के दशगात्र में श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे विधायक सारंगढ़ शामिल हुई । उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कर परिवार को संबल प्रदान करने परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी से प्रार्थना की । इस दुख की घड़ी में विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – प्रभु की इच्छा के सामने किसी का कुछ नहीं चलता।इस दुख के बेला में आप परिजनों के साथ हर पल हर क्षण मैं मौजूद रहूंगी । परम ब्रह्म परमेश्वर दिवंगत जांगड़े जी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें । विधायक श्रीमती जांगड़े जी के साथ कांग्रेसी नेता एवं समस्त परिवारजन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  रजिस्ट्री के नई गाइडलाइन दर 08 दिसंबर से लागू इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई सरल

Recent Posts