सेवानिवृत्त सैनिक मुकेश साहू की घर वापसी पर भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के गांव बिलासपुर टाटा के ग्राम वासियों ने सेना में सेवा देकर लौटे मुकेश साहू को उनके सेवा कार्य पूर्ण कर घर वापसी पर भव्य स्वागत किया । ग्रामवासी, इष्ट मित्र व परिवार वाले सभी बाजे – गाजे के साथ सरसीवां बस स्टेण्ड पहुंचे जहां मुकेश साहू का रंग-गुलाल, फूल माला व फटाकों से भव्य स्वागत व श्रीफल शाल से सम्मानित कियें। तत्पश्चात् सरसीवां से ग्राम बिलासपुर – टाटा तक रैली निकाली गई। जगह – जगह ग्राम वासियों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया। अंत में उनके निवास स्थान पर स्वागत सभा आयोजित किया गया। सेना में 20 साल सेवा दे चुके मुकेश साहू सरल स्वभाव के व्यक्ति होने के कारण हर छोटे बड़े लोगों से मित्रता है । इन्होंने सन 2005 से 2025 तक का सफर पूरा किया । ग्वालियर, कारगिल, जयपुर, असम, नागपुर और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दी। समारोह में मुकेश ने ग्राम वासियों एवं अन्य सदस्यों को उनको दिए सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  होली पर्व पर बस यात्रियों के लिए मददगार होगा बस संगवारी एप

Recent Posts