गायों की रहस्यमयी मौत सेवा समिति चिन्तित

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगर के गौ सेवा समिति के सदस्य व पदाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि – अशोका पब्लिक स्कूल के पास गायों की रहस्यमयी मौत हो रही है । जिसकी जानकारी गौ माता सेवा समिति के सदस्यों ने थाने में दी । सारंगढ कल से अब तक अशोका स्कूल के आस पास 10 से अधिक गायों की मृत्यु जहर की वजह से हो चुकी है और इससे पहले भी गौ माता को समाधि दी जा चुकी है । आश्चर्यजनक बात तो यह है कि – गाय के मृत्यु के कुछ देर बाद गौ माता का मृत शरीर भी गायब कर दिया जा रहा है । अभी और पता नहीं आगे कितने और केस देखने को मिल सकते हैं । यह एक प्रकार से कत्ले आम ही है । इसके सम्बंध में गौ माता सेवा समिति के सदस्यों ने सारंगढ कोतवाली में लिखित में सूचना दी है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  आबकारी विभाग ने जप्त किया 7 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा

Recent Posts