जिला के डेढ़ करोड़ का विकास कार्य निरस्त दुर्भाग्य

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बड़ा अदभुत जिला है जहा चाह के भी विकास कर पाना मुश्किल है । ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि – विगत दिनों कृषि उपज मंडी समिती सारंगढ़ द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुआ था । जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही थी , जिसे निरस्त कर दिया गया है जिसके पीछे किसी ठेकेदार द्वारा निविदा खरीदनें में रुचि नहीं दिखाई वहीं कई ग्राम पंचायतो में विकास के काम होने थे लेकिन टेंडर ही निरस्त हो चुका है। ऐसे में जिला विकास की दिशा से कोसो दूर होता नजर आ रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है । उक्त टेंडर हेतु एक भी ठेकेदार नहीं मिला काम करने को यह भी बड़ा प्रश्न चिन्ह है ? उसके बाद मंडी सचिव ने द्वितीय निविदा भी नहीं जारी किया जो लोगों के समझ से परे है ।

इसे भी पढ़े..  28 नवंबर को होगा आयुष्मान कार्ड कैंप महा अभियान

विदित हो कि – स्थानीय क्षेत्र के विकास कार्य को किए जाने हेतु मंडी निधि से 12 विकास कार्य स्वीकृत किए गए । जिसको लेकर स्थानीय ठेकेदारों में आम सहमति बन गई थी जो कि – यहां के सत्ता धारी नेताओं को रास नहीं आया और निविदा प्रक्रिया को कमीशन के चक्कर में अंततः निरस्त करना पड़ा । जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं । नया जिला बनने के पश्चात जिला के निवासियों में जिला स्तर के सुविधा के साथ विकाश की अपेक्षा जनमानस कर रही है किंतु कुछ तथाकथित लोगों के कारण यह अपवाद बन कर रह गया है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र विकास से दूर है । बहरहाल ग्राम पंचायतों में बनने वाला सी सी सड़क और पुलिया को मंडी सचिव के द्वारा निरस्त कर दिया गया है जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए है ।


खबर शेयर करें

Recent Posts